पेंशनर्स को भी दी जाएगी प्रेग्नेंसी से पहले के प्रेनेटल चेकअप की सुविधा

पेंशनर्स को भी दी जाएगी प्रेग्नेंसी से पहले के प्रेनेटल चेकअप की सुविधा

बीजिंग । हाल ही में चीन में लागू की गई एक नई स्वास्थ्य नीति सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस नीति ने चीन में जन्म दर बढ़ाने की सरकारी कोशिशों को एक नया और विवादास्पद मोड़ दे दिया है। इस नीति के तहत पेंशनर्स को भी प्रेग्नेंसी से पहले होने वाले प्रेनेटल चेकअप की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं, इसके खर्च की भरपाई सरकार करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशासन की घोषणा के मुताबिक 1 जनवरी, 2026 से सामाजिक बीमा योजना से जुड़े स्वरोजगार करने वाले नागरिक और पेंशनर्स प्रेनेटल जांच का खर्च क्लेम कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति रीइम्बर्समेंट की अधिकतम राशि 3,000 युआन से बढ़ाकर 10,000 युआन कर दी गई है।
इसके अलावा, शहर में काम करने वाले पुरुष कर्मचारी अपनी बेरोजगार पत्नी के प्रेनेटल खर्च का भी दावा कर सकते हैं। हालांकि, नीति में पेंशनर्स को शामिल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी और तंज भरी प्रतिक्रियाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *