अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी (President Draupadi Murmu and Prime Minister Modi) ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया (Expressed Grief over the demise of Ajit Pawar) । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का बुधवार को प्लेन हादसे में निधन हो गया ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *