EU के साथ डील से भारत को होंगे तगड़े फायदे, ये सब चीजें होने वाली हैं सस्ती

EU के साथ डील से भारत को होंगे तगड़े फायदे, ये सब चीजें होने वाली हैं सस्ती

भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए आधिकारिक स्तर की बातचीत पूरी कर ली है। इस समझौते से दोतरफा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उम्मीद की जा रही है कि इस समझौते पर इसी साल हस्ताक्षर किए जाएंगे और यह अगले साल की शुरुआत में प्रभावी हो सकता है।

क्या होगा सस्ता

वाणिज्य सचिव ने कहा, ‘आधिकारिक स्तर की बातचीत समाप्त होने वाली है और दोनों पक्ष 27 जनवरी, मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के सफल समापन की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ वाणिज्य सचिव ने कहा, ‘वार्ता सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है।’ उन्होंने बताया कि इस समय समझौते के मसौदे की कानूनी जांच चल रही है। सरकार की कोशिश इन प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर समझौते पर हस्ताक्षर करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *