नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे उथल-पुथल के कारण सोना-चांदी के दाम हर दिन तेजी से बदल रहे हैं. देश में आज सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,60,260 तक पहुंच गई है, जबकि चांदी का भाव ₹3,35,000 प्रति किलो दर्ज किया गया है.
सोना-चांदी के कीमतों में इतनी तेजी से बढ़ोतरी ऐसे समय पर आई है, जब देश में शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में आम ग्राहकों से लेकर बड़े निवेशकों तक, सभी के लिए यह जानकारी बेहद अहम हो गई है.
कीमतों में उछाल से बाजार पर असर
सोने और चांदी के दाम बढ़ने का सीधा असर सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है. ज्वैलर्स के अनुसार, बीते कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है. बहुत से लोग अब गहनों की खरीदारी को टालने या सीमित मात्रा में खरीदने का मन बना रहे हैं. खासतौर पर मध्यम वर्ग के लिए यह बढ़ोतरी जेब पर भारी पड़ रही है.