म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छाल पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर वैभव माने ने पुलिस से शिकायत की है।
शिकायत में फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर पैसे लेने और वापस न करने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है और प्राथमिक जांच चल रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वैभव माने ने मंगलवार को सांगली के एसपी को आवेदन देकर पलाश मुच्छाल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, 5 दिसंबर 2023 को सांगली में पलाश मुच्छाल और वैभव माने की मुलाकात हुई थी। इस दौरान माने ने फिल्म प्रोडक्शन में इंवेस्ट करने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि पलाश मुच्छाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नजरिया’ में प्रोड्यूसर के तौर पर इंवेस्ट करने का ऑफर दिया था।