1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों को एक बिल्कुल अलग दुनिया में ले जाएगा

1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों को एक बिल्कुल अलग दुनिया में ले जाएगा

1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों को एक बिल्कुल अलग दुनिया में ले जाएगा। यह शो फ्रेंच सुपरहिट रियलिटी शो लेस सिंक्वांटे से प्रेरित है और इसे भारत में एक नए अंदाज में पेश किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर की टीम ने शो के सबसे खास हिस्से यानी ‘महल’ (The Palace) के अंदर का एक्सक्लूसिव टूर किया, जहां 50 कंटेस्टेंट्स अगले 50 दिनों तक सर्वाइवल की जंग लड़ते नजर आएंगे।

लायन करेगा खेल का संचालन

इस शो की सबसे बड़ी खासियत है ‘लायन’, जो पूरे गेम का संचालन करेगा। 50 कंटेस्टेंट्स लायन के इशारों पर खेलेंगे, रणनीति बनाएंगे और सर्वाइवल के लिए लड़ेंगे। लायन का डेन महल का सबसे ताकतवर और रहस्यमयी हिस्सा है, जहां से वह कंटेस्टेंट्स को नए-नए सरप्राइज गेम्स देगा।

महल के अंदर हर जगह जानवरों के प्रतीक नजर आते हैं। शेर, लोमड़ी, चीता, भालू और अन्य जानवरों की मूर्तियां और डिजाइन यह याद दिलाते हैं कि यह सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट का खेल है। यहां दोस्ती भी होगी, धोखेबाजी भी, और हर पल नई रणनीतियां बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *