इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अक्सर ऐसी अतरंगी और हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाती हैं। ताज़ा मामला पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से जुड़ा है, जिन्होंने हाल ही में एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय फास्ट फूड चेन पिज्जा हट के नए आउटलेट का बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया। फीता काटा गया, तालियां बजीं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, लेकिन कुछ ही घंटों में यह जश्न रक्षा मंत्री के लिए भारी बेइज्जती का सबब बन गया।
दरअसल, जिस आउटलेट का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने किया था, वह पूरी तरह से फर्जी निकला। जैसे ही उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हुईं, असली पिज्जा हट कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक स्पष्टीकरण जारी कर दिया। कंपनी ने साफ तौर पर कहा कि सियालकोट में उनका कोई नया आउटलेट नहीं खुला है और जिस दुकान का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने किया है, वह उनके ब्रांड नाम और लोगो का अवैध रूप से इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने यहाँ तक स्पष्ट किया कि इस फर्जी आउटलेट का उनकी अंतरराष्ट्रीय रेसिपी, गुणवत्ता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों से कोई लेना-देना नहीं है। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान के सोशल मी