बैंकाक। थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार की सुबह एक ह्रदय विदारक रेल दुर्घटना हो गई। जिसमें कम से कम 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बैंकॉक से उत्तर-पूर्वी थाईलैंड की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पर निर्माण कार्य में लगी एक विशाल क्रेन गिर गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब बैंकॉक से उत्तर-पूर्वी थाईलैंड की ओर जा रही एक यात्री ट्रेन पर निर्माण कार्य में लगी एक विशालकाय क्रेन अचानक गिर गई। क्रेन की सीधी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
यह दुर्घटना बैंकॉक से लगभग 230 किलोमीटर (143 मील) दूर स्थित सिखियो जिले में हुई। जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन उबोन रत्चथानी प्रांत की ओर जा रही थी। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इलाके में एक हाई-स्पीड रेल परियोजना का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद एक भारी-भरकम क्रेन अनियंत्रित होकर नीचे से गुजर रही ट्रेन के डिब्बों पर जा गिरी। क्रेन के गिरने से हुए जोरदार धमा