Google Analytics Meta Pixel
दिल्ली में 81 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का शुभारंभ, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

दिल्ली में 81 नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का शुभारंभ, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार लोगों को बेहतर और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बुधवार को 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किए हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने इन जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया. रेखा सरकार की इस पहल से दिल्ली में वार्ड और मोहल्ला स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर सेवाओं को और ज्यादा मजबूती मिलेगी. वहीं, कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के गीता कॉलोनी चार ब्लॉक में शुरू किए गए जन आरोग्य मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया.

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को एक साथ पूरी दिल्ली में 81 जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया है, जिन्हें सीधे जनता को समर्पित किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 महीनों में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में 200 से अधिक जन आरोग्य मंदिर शुरू किए जा चुके हैं.

केंद्रीय राज्य मंत्री मल्होत्रा ने कहा; ”जन आरोग्य मंदिरों को शुरू करने के लिए पहले से मौजूद सरकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *