Google Analytics Meta Pixel
नेपाल के रास्ते भारत में घुसी विदेशी महिला गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रहीं जांच

नेपाल के रास्ते भारत में घुसी विदेशी महिला गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां कर रहीं जांच

महाराजगंज । उत्‍तरप्रदेश के महाराजगंज में नेपाल से पगडंडी (Trail from Nepal) रास्ते के जरिए भारतीय सीमा (Indian border) में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला (Native woman) को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला देश के किसी अन्य राज्य में जाने की तैयारी में थी। महिला किस देश की रहने वाली है, अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास पासपोर्ट-वीजा सहित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। महिला अपनी जानकारी नहीं दे रही है। किस देश से आई है इसकी जानकारी भी महिला ने नहीं दी है।

नौतनवा थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा बैरिया बाजार के पास शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला पगडंडी रास्ते भारत में प्रवेश कर कार के माध्यम से गोरखपुर जाने की फिराक में थी। महिला के पास पासपोर्ट और वीजा सहित कोई वैध दस्तावेज नहीं है। अधिकारी गिरफ्तार विदेशी महिला के चीन के होने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *