प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। प्रभास की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच @BS__unfiltered नाम के एक एक्स यूजर ने फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे निगेटिव रिव्यू हटाने के बदले पैसे की पेशकश की गई है।
उसने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि फिल्म का रिव्यू शेयर करने के बाद उसे ‘द राजा साहब’ के ऑफिशियल अकाउंट से एक मैसेज मिला। फिल्म की टीम ने उसे 14 हजार रुपए का ऑफर दिया और बदले में फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू पोस्ट करने के लिए कहा।
@BS__unfiltered ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- ‘ये क्या हो रहा है यार। ये मुझे इसे डिलीट करने के लिए पैसे दे रहे हैं। डिलीट नहीं होगा #TheRajaSaab #Prabhas।’