अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद पर अब प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद पर अब प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद पर अब प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा-

QuoteImage

दस लाख से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में आ गया है। सरकार की सुरक्षा बलों ने शहर छोड़ दिया है।QuoteImage

मशहद की आबादी करीब 40 लाख है। यह शहर तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित है। यह ईरान का सबसे बड़ा धार्मिक शहर है। मशहद में इमाम रजा का पवित्र दरगाह भी है, जो शिया मुसलमानों का एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थल माना जाता है।

हालांकि, शहर पर कब्जे को लेकर ट्रम्प के दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। किसी भी भरोसेमंद रिपोर्ट में यह साबित नहीं हुआ है कि सुरक्षा बल पूरी तरह शहर छोड़ चुके हैं या मशहद पूरी तरह प्रदर्शनकारियों के कब्जे में चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *