Google Analytics Meta Pixel
पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई

पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई

पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 16 जिलों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से 2 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। जिसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग का केदारनाथ धाम शामिल है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में पानी की पाइपलाइन जम गई है।

उधर मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात का तापमान गिर गया है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। शनिवार सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *