Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा सॉन्ग गाना PAK सिंगर को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा सॉन्ग गाना PAK सिंगर को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

एक पाकिस्तानी सिंगर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा गीत गाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने एक इवेंट के दौरान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा गाना गाने के आरोप में एक प्रोफेशनल सिंगर और उनकी टीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इवेंट में ‘कैदी नंबर 804’ नाम से गाया गाना

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, ‘पुलिस ने जाने-माने कव्वाल फ़राज़ अमजद खान और उनकी टीम के सदस्यों पर शनिवार रात लाहौर के शालीमार गार्डन में सरकार द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘कैदी नंबर 804’ नाम का गाना गाने के आरोप में मामला दर्ज किया है’। उन्होंने कहा कि सिंगर और उनकी टीम ने सरकारी इवेंट को पॉलिटिकल रंग देकर कथित तौर पर जनता को भड़काने की कोशिश की, क्योंकि यह गाना जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के फाउंडर इमरान खान से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *