साल 2024 में एक्टर गोविंदा ने गलती से खुद को गोली मार ली थी

साल 2024 में एक्टर गोविंदा ने गलती से खुद को गोली मार ली थी

साल 2024 में एक्टर गोविंदा ने गलती से खुद को गोली मार ली थी। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी। हाल ही में इस घटना को लेकर गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने बात की है।

पत्रकार विक्की लालवानी के साथ बातचीत में रागिनी ने बताया कि गोविंदा को गोली लगने की जानकारी उन्हें अपनी मां से मिली थी।

रागिनी ने कहा, “मेरी मां ने मुझे बताया कि उन्हें एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि चिची मामा को गोली लगी है। उस समय हम सब बहुत हैरान थे। इसके बाद मेरी मां ने बताया कि उन्होंने (गोविंदा) खुद को गोली मार ली थी।”

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी मां तुरंत अस्पताल के लिए निकल गई थीं। हालांकि, रागिनी उस समय सदमे में थीं, इसलिए वह थोड़ी देर से अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह करीब तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचीं, जबकि उनकी मां और भाई तुरंत वहां पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *