Google Analytics Meta Pixel
28 महीने बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी, नए साल में महंगा हुआ गैस सिलेंडर

28 महीने बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी, नए साल में महंगा हुआ गैस सिलेंडर

नए साल का आगाज सुबह सुबह एक बड़े झटके के रूप में हुआ है. ये झटका महंगाई का है. जहां सरकार ने पाइप नेचुरल कुकिंग गैस की कीमतों में कमी की है. वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है. खास बात ये है कि गैस सिलेंडर की कीमत में 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका मतलब है कि आखिरी बार इतनी बड़ी तेजी अक्टूबर 2023 में देखने को मिली थी. वास्तव में ये इजाफा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में देखने को मिला है |

देश के चारों महानगरों में से 3 में 111 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. जबकि एक महानगर में 110 रुपए की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 1700 रुपए पर पहुंच गए हैं, जो जून 2025 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं देश में कीमतें 1850 रुपए के करीब पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें कितनी हो गई हैं |

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *