मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी के परिवार पर नया साल शुरू होते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अर्जुन के ससुर और उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का अचानक निधन हो गया। 73 वर्षीय राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे थे, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।