Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रेहान ने सात साल से डेट कर रहे अवीवा को प्रपोज कर दिया है. यह खबर सामने आते ही अवीवा बेग सुर्खियों में छा गई हैं. जानते हैं कि आखिर प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग क्या करती हैं और कितनी पढ़ी-लिखी हैं.
कौन हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन इमरान बेग की बेटी हैं. उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा और अवीवा बेग की मां नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं. दोनों परिवार आपस में काफी करीबी हैं.