Google Analytics Meta Pixel
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम हैदराबाद से बड़ी मात्रा में जब्त की गई ड्रग के केस में सामने आया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम हैदराबाद से बड़ी मात्रा में जब्त की गई ड्रग के केस में सामने आया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम हैदराबाद से बड़ी मात्रा में जब्त की गई ड्रग के केस में सामने आया है। ड्रग केस में नाम आने के बाद से ही अमन प्रीत सिंह फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के मसाब टैंक पुलिस स्टेशन में 19 दिसंबर को एक ड्रग डील की जानकारी मिली थी। पुलिस बताए गए चाचा नेहरू पार्क में रेकी की। पार्क की पार्किंग में उन्हें ग्रे कलर की कार मिली, जिसकी तलाशी लिए जाने पर कार के डेशबोर्ड में छिपाई गई 43.7 ग्राम कोकीन और 11.5 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई।

इस मामले में मसाब टैंक पुलिस ने मलकपेट निवासी रियल एस्टेट ब्रोकर नितिन सिंघानिया और ट्रूब बाजा निवासी बिजनेसमैन श्राणिक सिंहवी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि दोनों नाइजीरियन डीलर से ड्रग मंगवा रहे थे। उनके मोबाइल में डीलर का नंबर गलत नाम से सेव किया गया था। आरोपी अफ्रीकी कोरियर सर्विस के माध्यम से हैदराबाद में ड्रग डिलीवर करवा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर 24 दिसंबर को 2 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बताया है कि रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह भी उनसे ड्रग लिया करते थे। अमन प्रीत का नाम सामने आने के बाद मसाब टैंक पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। फिलहाल अमन प्रीत फरार हैं, पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी अमन प्रीत सिंह का नाम साइबराबाद पुलिस के ड्रग केस में भी शामिल हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *