विक्रम भट्ट-पत्नी की दूसरी जमानत याचिका खारिज

विक्रम भट्ट-पत्नी की दूसरी जमानत याचिका खारिज

पॉपुलर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को धोखाधड़ी केस में 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। एक बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद कपल ने दूसरी बार जमानत की याचिका दायर की थी, हालांकि उनकी याचिका खारिज कर दी गई है।

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी पर इंदिरा IVF के फाउंडर ने 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद कपल को गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। 24 दिसंबर को रिमांड पूरी होने के बाद कपल ने जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन सेंसिटिव फेज का हवाला देते हुए इसे खारिज कर दिया गया और उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है। अदालत का कहना है कि मामले में गिरफ्तारियां और पूछताछ जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *