गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टेस्ट टीम के नए कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण से संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद

गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टेस्ट टीम के नए कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण से संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद

गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टेस्ट टीम के नए कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण से संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने टेस्ट टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

सैकिया ने ANI से बातचीत में कहा, यह खबर पूरी तरह तथ्यहीन है। कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भी इसे चला रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। BCCI इसका सीधा खंडन करता है। यह सिर्फ कल्पना पर आधारित खबर है।

लक्ष्मण को कोच बनाए जाने की खबर हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद VVS लक्ष्मण को अगला टेस्ट कोच बनाया जा सकता है। यह अटकलें ऐसे समय में सामने आईं, जब भारत को घर में साउथ अफ्रीका से 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *