बॉलीवुड में कई हीरो आए और गए, लेकिन सलमान का जलवा ही अलग है. आज यानी 27 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान 60 साल के हो गए हैं. बॉलीवुड में ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सलमान खान सिनेमा के पर्दे पर सुल्तान तो हैं ही साथ ही कमाई के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है. अक्सर फैंस को लगता है कि उनके चहेते सितारे की कमाई केवल फिल्मों या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से होती है, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा बड़ी है. सलमान खान ने पिछले तीन दशकों में खुद को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित किया है. फोर्ब्स इंडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं |