भारत में डिजिटल पेमेंट का चेहरा बन चुका UPI लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. हर महीने 20 अरब से ज़्यादा ट्रांजैक्शन और करीब 85% डिजिटल भुगतान UPI के ज़रिये हो रहे हैं. हालांकि, जब इन आंकड़ों को आबादी के हिसाब से देखा जाता है, तो एक अलग ही तस्वीर सामने आती है रिपोर्ट के मुताबिक, देश में UPI का इस्तेमाल सभी राज्यों में एक समान नहीं है |
प्रति व्यक्ति इस्तेमाल में बड़ा फर्क
नवंबर 2025 तक के आंकड़ों में राज्यों के UPI ट्रांजैक्शन और उनकी वैल्यू को जनसंख्या से जोड़कर देखा गया. इसमें पता चला कि महाराष्ट्र जैसे बड़े और आर्थिक रूप से मजबूत राज्य में प्रति व्यक्ति UPI इस्तेमाल बिहार से करीब सात गुना ज़्यादा है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे नंबर पर मौजूद तेलंगाना में प्रति व्यक्ति ट्रांजैक्शन त्रिपुरा से छह गुना से अधिक दर्ज किए गए |